हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। शाहाबाद में जलेबी पुल के पास रेलवे लाइन के पास ही हेड कांस्टेबल का शव बरामद हुआ। उससे थोड़ी ही दूरी पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को उसकी बाइक बरामद हुई, जिससे उसकी पहचान हो गई। हेड कांस्टेबल की पहचान अंबाला जिले के सोंटी गांव निवासी नरमेल सिंह (38) के रूप में हुई है। वह थाना झांसा के अंर्तगत ERV (डायल-112) पर तैनात थे। नरमेल सिंह 2011 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। उनकी सर्विस का बड़ा हिस्सा गुप्तचर विभाग यानी CID में रहा। साल 2024 में उनकी ड्यूटी जिला कुरुक्षेत्र में आ गई। अस्पताल से हुआ डिस्चार्ज चचेरे भाई सुरेश पाल निवासी सोंटी के मुताबिक, नरमेल सिंह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। इस कारण उनको 19 अप्रैल को अम्बाला शहर के प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया था। उनका मानसिक लेवल नॉर्मल इंसान से काफी ज्यादा बढ़ गया था। कल 23 अप्रैल को नरमेल सिंह अस्पताल से बिना डिस्चार्ज हुए घर आ गए थे। सुबह घर से निकला सुबह करीब 7 बजे नरमेल सिंह अपनी बाइक लेकर घर से चला गया था। सुबह 10 बजे उनको GRP से सूचना मिली कि ट्रेन चपेट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। उसके शव के पास ही उनको बाइक (HR01AR7495) बरामद हुई। उसी के रजिस्ट्रेशन से उनका मोबाइल नम्बर निकाला है। मां की मौत के बाद हुआ परेशान सुरेश कुमार ने बताया कि करीब एक साल नरमेल सिंह की मां का देहांत हो गया था। उसकी वजह से नरमेल सिंह मानसिक तनाव में रहता था। अस्पताल में एडमिट करवाने के दौरान उसकी दिमागी परेशानी ज्यादा बढ़ गई थी। आज ट्रेन के टकराने की वजह से नरमेल सिंह की मौत हो गई। पिछले साल खुद को मारी गोली पिछले साल हेड कांस्टेबल नरमेल सिंह ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। नरमेल सिंह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी थी। गोली उनकी छाती में लगी थी। उनको तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से नरमेल सिंह को फर्स्ट ऐड के बाद चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया। यहां तीन दिन के बाद उनकी गोली निकाली गई। इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज उधर, GRP थाना कुरुक्षेत्र के SI राजेंद्र कुमार ने बताया कि GRP ने परिवार के बयान के आधार पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। फिलहाल वे मामले की जांच कर रहे हैं।
ट्रेन की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की मौत:कुरुक्षेत्र में ERV पर तैनात थे, मानसिक रूप से परेशान; पिछले साल खुद को गोली मारी
