Uttarakhand Ka Mausam Live: केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी, तो वहीं देहरादून में चढ़ेगा पारा, IMD ने उत्तराखंड के इन 5 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Spread the love

Uttarakhand Ka Mausam Live: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है, जहां एक तरफ देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी जैसे मैदानी इलाकों में तेज धूप और बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 17 से 19 अप्रैल के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिसमें गरज-चमक, तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है.