अंडर-20 एशियन रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप-2025 में 12 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। इस भव्य आयोजन को लेकर देश के जाने-माने फिल्म अभिनेता और रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस ने उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा, हमें बहुत खुशी हो रही है कि अंडर-20 एशियन रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप का संस्करण बिहार में आयोजित हो रहा है। यह आयोजन राज्य में खेल के प्रति बढ़ती जागरूकता और बेहतर होती बुनियादी संरचना का प्रमाण है।
राहुल बोस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में खेलों के क्षेत्र में हो रहे विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजगीर में बना स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है, जहां खिलाड़ियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। नीतीश सरकार ने रग्बी समेत सभी खेलों के लिए जो इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (बीएसएसए) की भूमिका की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में बीएसएसए का योगदान बेहद अहम रहेगा।
