झारखंड में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट:27 सितंबर से मौसम होने लगेगा सामान्य, 26 तक वज्रपात और तेज हवाओं का खतरा

झारखंड में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट:27 सितंबर से मौसम होने लगेगा सामान्य, 26 तक वज्रपात और तेज हवाओं का खतरा
Share Now

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के गहराने से झारखंड में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की विदाई से पहले राज्य में जोरदार बारिश हो रही है। अब तक झारखंड में औसतन 1156.3 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह सामान्य से लगभग 10 प्रतिशत अधिक है। मौसम विज्ञानी बताते हैं कि वर्ष 1976 में सितंबर माह में रांची में 624 मिमी बारिश दर्ज हुई थी, जबकि इस बार सितंबर के शुरुआती तीन सप्ताह में ही बारिश का आंकड़ा इसके करीब पहुंच गया है। 26 सितंबर तक वज्रपात और तेज हवाओं का खतरा मौसम केंद्र रांची ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 24 से 26 सितंबर तक राज्य के कई जिलों में वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और खुले मैदानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। वहीं उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी इलाकों में भी मध्यम दर्जे की बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। कई जिलों में भारी वर्षा, गिरा तापमान पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुआ में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 109 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं चाईबासा में 18 मिमी, रांची में 16 मिमी, जमशेदपुर में 15.3 मिमी और बोकारो में 3 मिमी बारिश हुई है। लगातार हो रही वर्षा से तापमान में भी गिरावट आई है। रांची का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अब तक मानसून सीजन में राजधानी रांची में 1725.7 मिमी वर्षा हो चुकी है। आज 8 जिलों में रहेगी सबसे ज्यादा बारिश मौसम विभाग ने सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 24 सितम्बर को रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 25 सितंबर को गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग ने कहा है कि 27 सितंबर से मौसम सामान्य होने लगेगा। 28-29 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *