भोपाल में बिजनेसमैन की संदिग्ध हालात में मौत:पूल में नहाते समय साइलेंट अटैक की आशंका; स्वीमिंग करते हुए बेसुध हो गए

Spread the love

भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित तरुण पुष्कर में बुधवार शाम एक कारोबारी की स्वीमिंग पूल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पूल में महज चार फिट पानी होने से अनुमान है कि उन्हें साइलेंट अटैक आया था। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। शार्ट पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस के मुताबिक अमतलाश कॉलोनी शाहपुरा निवासी 63 वर्षीय संजय त्यागी रोज शाम को तरुण पुष्कर स्वीमिंग के लिए जाते थे। बुधवार शाम भी वह वहां गए थे। शाम करीब छह बजे स्वीमिंग के दौरान वह बेसुध हो गए। सीपीआर दिया, लेकिन सांसें नहीं लौटी उन्हें स्वीमिंग पूल से बाहर निकालकर ट्रेनर ने सीपीआर दी, लेकिन सांसे नहीं लौटी। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने चेक कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें… ग्वालियर में 26 साल के जूनियर डॉक्टर को हार्ट अटैक ग्वालियर में बुधवार रात सर्जरी विभाग से एमएस कर रहे जूनियर डॉक्टर अरविंद सिंह भदौरिया (26) को कार्डियोलॉजी विभाग के गेट पर ही हार्ट अटैक आ गया। मौके पर मौजूद अन्य जूनियर डॉक्टरों ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए उन्हें ICU में भर्ती कराया। पढ़ें पूरी खबर…