करनाल के थाना बुटाना क्षेत्र में एक ढाबे पर पैसे के विवाद को लेकर एक युवक पर नुकीले हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक अपने रिश्तेदार से मिलने आया था, जहां कहासुनी के बाद झगड़ा बढ़ गया। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए हमला किया और गंभीर चोट पहुंचाई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ढाबे पर मिलने गया था दिल्ली के सूरज पार्क समयपुर बादली निवासी निर्मल सिंह पुत्र नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अप्रैल को वह अपने जीजा कमलप्रीत पुत्र जस्सा सैनी से मिलने के लिए बावा ढाबे पर गया था। उसे कमलप्रीत से कुछ पुराने पैसे लेने थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गाली-गलौज के बाद किया हमला शिकायत के अनुसार, विवाद बढ़ने पर कमलप्रीत ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथापाई करने लगा। इसी दौरान उसने नुकीले हथियार (सुआ) से निर्मल सिंह पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। धमकी देकर आरोपी फरार निर्मल सिंह ने बताया कि हमला करने के बाद कमलप्रीत मौके से फरार हो गया। जाते समय उसने जान से मारने की धमकी भी दी। घायल अवस्था में उसे इंद्री के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और मेडिकल रिपोर्ट तैयार की। घायल ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस थाना बुटाना में निर्मल सिंह ने लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पीएसआई अनिल को सौंपी कई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
करनाल में जीजा का साले पर नुकीले हथियार से हमला:पुराने लेन-देन को लेकर विवाद; धमकी देकर ढाबे से आरोपी फरार
