मॉरीशस के PM नवीनचंद्र रामगुलाम विवेकानंद क्रूज से दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे। यहां पर गंगा आरती में शामिल हुए। उनके साथ पत्नी और 70 डेलीगेट्स में भी हैं। आर्चक आरती कर रहे हैं। इस बार बाढ़ के कारण छत पर आरती हो रही है। क्रूज पर सभी डेलिगेट्स को वाराणसी सिल्क का अंग वस्त्र भेद किया गया। मॉरीशस के PM ने गंगा को पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इन पलों को अपने मोबाइल में कैद किया। पत्नी के साथ सेल्फी ली। मॉरीशस के PM ने कहा कि काशी के स्वागत और यहां की भव्यता को देखकर काफी खुशी हूं। उनसे भोजपुरी शब्द में दो शब्द कहने के लिए बोला गया तो वह मुस्कुरा कर ‘महादेव बोल’ के आगे बढ़ गए। दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती 5 आर्चकों ने कराई। सबसे पहले धूप आरती, उसके बाद झाल आरती और नाग आरती के बाद शांति पाठ किया गया। अर्चकों ने उनको रुद्राक्ष की माला पहनाई। प्रसाद में लाल पेड़ा दिया। रविदास घाट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने उनका स्वागत किया। मॉरीशस के PM के साथ मंडलायुक्त एस राज लिंगम, कमिश्नर और जिलाधिकारी भी मौजूद हैं। क्रूज को दोनों देशों के झंडे और फूलों से सजाया गया। मॉरीशस के PM के स्वागत के लिए रास्ते में 6 जगहों पर संस्कृति विभाग ने मंच बनाए। यहां सांस्कृतिक नृत्य करते हुए टोलियों ने PM का मन मोह लिया।झूला, मयूर और धोबिया नृत्य से उनका स्वागत हुआ। पूर्वांचल के प्रमुख लोकगीत कजरी, बिरहा, चैती और कहरवा की प्रस्तुति दी गई। 3 तस्वीरें देखिए मॉरीशस PM बोले- जो स्वागत मुझे मिला, उससे आश्चर्यचकित रह गया
मॉरीशस के PM डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा- हमारे और मेरे प्रतिनिधिमंडल के प्रति आपके दिखाए गए उदार शिष्टाचार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। वाराणसी पहुंचने पर मुझे और मेरी पत्नी को मिले स्वागत से हम आश्चर्यचकित रह गए। मेरा मानना है कि किसी भी अन्य प्रधानमंत्री को ऐसा स्वागत कभी नहीं मिला होगा। मुझे खुशी है कि यह आपका निर्वाचन क्षेत्र है। मैं समझ सकता हूं कि आप इतनी बड़ी जीत कैसे दर्ज करते हैं। मॉरीशस के PM के दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
मॉरीशस PM ने पत्नी संग देखी गंगा आरती…सेल्फी ली:अर्चक ने पहनाई रुद्राक्ष की माला, प्रसाद में दिया लाल पेड़ा; महादेव का लगाया जयकारा
