इस जागरूकता रैली में सीएसपी एस.एस. पैंकरा, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, आरआई अशोक गिरी, यातायात प्रभारी बृजकिशोर पांडे सहित 150 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने बताया कि, अभियान नवजीवन के तहत यह बाईक रैली निकालकर समाज में लोगों को नशा मुक्ति के बारे में जागरूकता फैलाना और नशे के नकारात्मक प्रभावों से लोगों को अवगत कराना था। इस बाइक रैली में लोगों को यह संदेश देना था कि अपने और समाज के लोगों को नशे से दूर रखने में सक्रिय भूमिका निभाए और नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना टोल फ्री हेल्पलाईन नंबर 1933 एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम के मोबाईल नंबर 9479193999 पर तुरंत दें, साथ ही कहा कि नशे के खिलाफ सभी को मिलकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है, ताकि एक सुरक्षित, समृद्ध और स्वस्थ छत्तीसगढ़ बनाया जा सके।
