गांधी मैदान थाना क्षेत्र के जेपी गोलंबर के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक से 20 लाख कैश बरामद हुआ है। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम किशोर राउत बताया है, जो मधुबनी का रहने वाला है। फिलहाल वह बुद्धा कॉलोनी इलाके में किराए के मकान में रहता है। जिस समय पकड़ा गया, उस समय वरीय अधिकारी क्राइम मीटिंग कर रहे थे। इसी बीच यह सूचना वरीय अधिकारियों तक पहुंची और सनसनी फैल गई। फौरन गांधी मैदान थानेदार अखिलेश कुमार मिश्रा भी पहुंच गए। आरोपी को फिर थाने लाया गया और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। हेराफेरी की बात आई सामने इस मामले में हेराफेरी की भी बात सामने आई है। जिसकी पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। थाने पर आरोपी किशोर राउत से एक सादे पेपर में लिखवाया गया है। जिसमें उससे यह भी बात लिखवाई गई है कि उसके पास सिर्फ ढाई लाख रुपए थे। जो वापस कर दिए गए हैं। आरोपी दारोगा सस्पेंड पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि शाम के वक्त वाहन चेकिंग के दौरान 20 लाख रुपए बरामद किए गए थे। लेकिन उस पदाधिकारी ने शाम के वक्त सिर्फ ढाई लाख रुपए के बारे में जानकारी दी। फिलहाल उसे सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की छानबीन हो रही है। सस्पेंड दारोगा का नाम इजहार अली है।
वाहन चेकिंग के दौरान 20 लाख कैश मिले:17.50 लाख की हेराफेरी के आरोप में दारोगा सस्पेंड, थाना में 2.50 लाख का रिकॉर्ड बनवाकर व्यक्ति को छोड़ा
