मृतक के परिजनों के अनुसार राजू 28 जुलाई को घर से बकरी चराने के लिए निकला था। रसिया वास रोड पर बावल रेलवे फाटक के पास बकरी दलदल जोहड़ की तरफ चली गई। राजू बकरी को निकालने के लिए दलदल की ओर गया। उसने बकरी को निकाल दिया, लेकिन खुद लापता हो गया। परिजनों को शक था कि राजू दलदल में डूब गया। पुलिस ने बुधवार को राजू का शव दलदल में मिला।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जोहड़ पहले भी कई बार जानलेवा साबित हो चुका है। इसमें गंदा पानी और कूड़ा-करकट जमा होने से करीब गहरी दलदल बन चुकी है। इसमें पहले भी कई मवेशी डूबकर मर चुके हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से दलदल की सफाई करवाने और इसे चारों ओर से सुरक्षित करने की मांग की है।
