PM नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत होती दिखाई दी। यह वीडियो शनिवार को संसद परिसर का है, जहां दोनों नेता समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। वीडियो में दिख रहा है कि मोदी वहां मौजूद नेताओं राहुल, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अर्जुन राम मेघवाल से मिले और अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मोदी राहुल गांधी के पास रुके हैं और उनसे बातचीत की। संसद परिसर में मोदी- राहुल की मुलाकात की 5 तस्वीरें: इसके पहले भी हुई हैं दोनो नेताओं की मुलाकातें: 9 अगस्त 2024: लोकसभा सत्र के बाद चाय पर चर्चा
26 जून 2024: लोकसभा स्पीकर को आसन तक छोड़ने के लिए साथ आए लोकसभा चुनाव के बाद 26 जून 2024 को लोकसभा में ओम बिरला को स्पीकर चुना गया। मोदी, राहुल गांधी स्पीकर बिरला को अध्यक्षीय आसन तक लेकर गए। इस दौरान ओम बिरला से हाथ मिलाने के बाद पीएम मोदी और राहुल गांधी ने एक-दूसरे से भी हाथ मिलाया। 20 जुलाई, 2018: संसद में गले लगाने की घटना 20 जुलाई 2018 को लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी। राहुल गांधी सरकार की आलोचना करने के बाद अपनी सीट से उठकर सीधे PM मोदी के पास गए और उनके सीट पर बैठे रहने के दौरान ही पीएम को गले लगा लिया। प्रधानमंत्री पहले तो हैरान रह गए, लेकिन फिर उन्होंने राहुल को वापस बुलाकर हाथ मिलाया और बातचीत की। मोदी ने बाद में इस घटना को याद करते हुए मजाक में कहा कि मैं यहां (लोकसभा) आया और कई चीजें सीखीं। पहली बार मैंने गले लगाने और गले पड़ने में फर्क भी समझा। 16 दिसंबर 2016: कांग्रेस का दल लेकर मोदी से मिले राहुल
27 मई 2014 और अन्य वर्ष: जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि 2014 में कार्यभार संभालने के कुछ समय बाद पीएम मोदी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री की 50वीं पुण्यतिथि पर शांति वन में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके अलावा राजघाट (महात्मा गांधी के समाधि स्थल) और शक्ति स्थल पर भी कई बार दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया है। ————————- ये खबर भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले-मोदी जी एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया:आपने देश को बेचा, शर्म आपको आनी चाहिए; मोदी ने कांग्रेसियों को नंगा बताया था कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया X पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा- मोदी जी एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया, शर्म आपको आनी चाहिए। आपने अमेरिका से ट्रेड डील करके देश को ट्रम्प के हाथों बेच दिया। पढ़ें पूरी खबर…
मोदी-राहुल की बातचीत का VIDEO वायरल:संसद परिसर में दोनों ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया, बातचीत भी हुई
