हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर साहिल चौहान थाईलैंड में अरेस्ट:थोड़ी देर में दिल्ली एयरपोर्ट पर आएगी फ्लाइट, गुरुग्राम में एसटीएफ चीफ करेंगे खुलासा

Spread the love

हरियाणा एसटीएफ ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान को थाईलैंड से अरेस्ट कर लिया है। आज उसे डिपोर्ट करके भारत लाया जा रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुग्राम और अंबाला एसटीएफ की टीम उसे अपनी कस्टडी में लेगी। कुख्यात गैंगस्टर साहिल एनआईए का भी वांटेड है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गुरुग्राम के रहने वाले कौशल चौधरी गैंग से भी जुड़ा हुआ गैंगस्टर है। उसने विदेश में बैठकर कांट्रैक्ट किलिंग करवाई हैं। सेंट्रल एजेंसियां और एसटीएफ ने विदेश में उसे डिटेन किया था। लंबे समय से फरार चल रहा साहिल चौहान लंबे समय से फरार चल रहा था और थाईलैंड में छिपा हुआ था। पुलिस के मुताबिक उसने कई गंभीर अपराधों को अंजाम देने के लिए विदेश से ऑपरेट करता था। वह कौशल चौधरी के लिए रंगदारी, गैंगवार और टारगेट किलिंग का भी काम करता है।