भागलपुर में नदी में डूबने से एक चरवाहा की मौत हो गई। मवेशी को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। मृतक की पहचान चरण मंडल(72) के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर एकचारी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना एकचारी थाना क्षेत्र के बड़ी मोहनपुर बहियार की है। घर में मचा कोहराम मृतक के भतीजे सुदीन मंडल ने बताया कि चाचा गुरु चरण मंडल मवेशियों को चारा खिलाने के लिए बहियार लेकर गए थे। इस दौरान एक मवेशी नदी में डूब गया। उसे बचाने के लिए वो भी नदी में कूद गए। गहरे पानी में चले जाने के कारण मौत हो गई। 3 घंटे बाद शव मिला। मृतक को तीन बेटी और 3 बेटे हैं। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।
भागलपुर में नदी में डूबने से चरवाहे की मौत:मवेशी को बचाने के चक्कर में गई जान, 3 घंटे बाद पानी से बाहर निकाला शव
