हैरी पॉटर की फ़िल्में दोस्ती, साहस और अच्छाई की बुराई पर जीत की एक रोमांचक कहानी हैं, जिसमें एक अनाथ लड़का अपनी जादुई शक्तियों का उपयोग करके दुनिया को बचाता है।
बाल पुस्तकालय बच्चों के शैक्षिक उद्देश्य के अनुरूप है जो पठन-पाठन अध्ययन और सामुदायिक सहभागिता के लिए समर्पित है। यहां विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जैसे वार्ता, चर्चाएं, प्रदर्शनियां, फिल्म प्रदर्शन और अन्य कार्यक्रम, जो पढ़ाई और आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए हैं।
फिल्म प्रदर्शन के दौरान बाल अनुभाग पुस्तकालय प्रभारी मेघा, पंकज शर्मा, योगिता थपलियाल, गीताजंलि, रेणुका, सुंदर हिमांशु कुमार, आर्यन, विजय बहादुर, सहित बाल सदस्य, उनके माता-पिता, अभिभावक और अन्य पाठक गण उपस्थित रहे।
————–