पुणे से दिल्ली जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट की सोमवार को इमरजेंसी लैंडिंग हुई। प्लेन ने सुबह 6:40 बजे पुणे से उड़ान भरी। इसे 8:10 बजे दिल्ली पहुंचना था। लेकिन बीच में हुई तकनीकी दिक्कत की वजह से टेक-ऑफ के एक घंटे बाद पुणे में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। स्पाइसजेट ने बताया कि फ्लाइट संख्या SG 937 में बैठे सभी 205 यात्री सुरक्षित हैं। प्लेन ने 40 मिनट की देरी से उड़ान भरी थी। पायलटों को जब तकनीकी खराबी का पता चला तब प्लेन दमन तक पहुंच चुका
था। 4 दिन में दो स्पाइसजेट फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पिछले चार दिनों में स्पाइसजेट फ्लाइट में दिक्कत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली से श्रीनगर जा रही फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी आई थी। फ्लाइट संख्या SG 385 में 205 यात्री सवार थे। विमान उड़ान भरते ही इमरजेंसी रिपोर्ट की गई, लेकिन दोपहर 3:27 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। भारतीय विमानों में तकनीकी खराबी के अन्य मामले… 31 अगस्त- दिल्ली से इंदौर आ रही फ्लाइट के इंजन में आग:अलर्ट मिलने पर एअर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली से इंदौर आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2913 में टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई। कॉकपिट में हवाई जहाज के दाहिने इंजन में आग लगने का अलर्ट मिला। जिसके बाद पायलट ने तुरंत दाहिना इंजन बंद कर दिया और एक इंजन पर विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। 29 अगस्त- देहरादून-हैदराबाद फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग:उड़ान भरने के कुछ देर बाद आई तकनीकी खराबी देहरादून से हैदराबाद जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को गुरुवार को जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। 28 अगस्त- समुद्र के ऊपर उड़ते समय इंडिगो फ्लाइट में गड़बड़ी:इंजन में दिक्कत आई; अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग सूरत से दुबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। विमान संख्या 6E-1507 ने गुरुवार सुबह 9:30 बजे सूरत एयरपोर्ट से उड़ान भरी। बीच में कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण विमान को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। विमान में 150 यात्री सवार थे। जब पायलट को इंजन में कुछ दिक्कत महसूस हुई, विमान समुद्र के ऊपर था। ——————————————– ये खबर भी पढ़ें… कोच्चि में टेकऑफ से पहले एअर इंडिया प्लेन में खराबी: इसमें सवार सांसद बोले- लगा विमान रनवे पर फिसल गया केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर सोमवार रात एअर इंडिया के प्लेन में टेकऑफ से पहले खराबी आ गई। फ्लाइट कोच्चि से दिल्ली जाने वाली थी। कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें…
पुणे से दिल्ली जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी:एक घंटे बाद लौटी; दमन तक पहुंच पाई थी, सभी 205 यात्री सुरक्षित
