लखनऊ में सीएम योगी ने कहा- यूपी अब बीमारू राज्यों से बाहर आ गया है। 1 साल (2025) में मैंने मुख्यमंत्री रिलीफ फंड से राज्य के लोगों को इलाज के लिए 1400 करोड़ रुपए फंड से दिए। इसके अलावा लोगों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से भी 5 लाख रुपए की सहायता मिल रही है। यूपी में पहले 17 मेडिकल कॉलेज थे। केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर 81 मेडिकल कॉलेज बनवा दिए। प्रदेश में 2 एम्स भी हो गए हैं। KGMU में रोजाना की 12000 से 14000 की OPD है। SGPGI में 10000 से 11000 की OPD है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एकसाथ हॉस्पिटल में आने पर डॉक्टर कैसे इलाज कर पाते होंगे। SGPGI और KGMU में टेलीमेडिसिन के साथ टेली ICU की भी सुविधा शुरू कर दी गई है। टेली ICU वर्चुअल ICU की व्यवस्था है। यह बात सीएम योगी ने शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी में कही। विश्वविद्यालय में कार्डियोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया की तरफ से नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल-2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान सोसाइटी के प्रेसिडेंट डॉ. धीमन कहाली, प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. सत्येंद्र तिवारी, SGPGI के HOD प्रो. आदित्य कपूर, KGMU के HOD प्रो. ऋषि सेठी और डॉ. शरत चंद्रा मौजूद हैं। कार्यक्रम के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
योगी बोले- बीमारू राज्यों से बाहर आया यूपी:लखनऊ में बोले- पहले 17 मेडिकल कॉलेज थे, हमने 81 किए; 2 एम्स दिए
