हरियाणा में बारिश-ओलावृष्टि से लौटी फरवरी जैसी ठंड:सुबह-शाम सर्द हवाएं चल रही, सामान्य से 8°C तक नीचे तापमान; फसलों को नुकसान की आशंका

Spread the love

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश और ओलावृष्टि ने अप्रैल की गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह बदल गया है और लोगों को फरवरी जैसी ठंड महसूस हो रही है। दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है, जबकि रातें भी ठंडी हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 8.1°C तक नीचे दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी औसतन 3.3°C कम रहा। आमतौर पर इस मौसम में सामान्य अधिकतम ताापमान 33 से 34 डिग्री तक होता है, मगर यह गिरकर 25 से 26 डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश में कई जगह बारिश और ओले गिरने से ठंडक बढ़ी है। इससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भी नुकसान की आशंका है। वहीं मंडी में खुले में पड़े गेहूं को बारिश से नुकसान पहुंचा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आज से मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंडक बरकरार रहेगी। 10 अप्रैल से मौसम पूरी तरह साफ होने लगेगा और गर्मी फिर से लौटेगी। जानिए कैसा रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान…