कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में पिपचो चौक के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। करीब पांच बजे मवेशी लदे एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। घायलों में गुरपा निवासी 28 वर्षीय संजय भुईयां, 35 वर्षीय रामावतार भुइयां और पिपचो निवासी 35 वर्षीय सुरेश भुइयां शामिल हैं। तीनों मरकच्चो से झुमरीतिलैया जा रहे थे। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया। सुरेश रिम्स रेफर संजय और रामावतार का इलाज सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा है। सुरेश की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने एक पिकअप वाहन को पकड़कर जयनगर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इससे यह पता चल सकेगा कि दुर्घटना पकड़े गए वाहन से हुई या किसी अन्य पिकअप से।
कोडरमा में पिकअप वैन और बाइक की टक्कर:मरकच्चो से झुमरीतिलैया जा रहे तीन युवक घायल, एक की हालत नाजुक
