यूपी में बारिश और आंधी का सिलसिला थम नहीं रहा। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 41 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेशभर में औसतन 2.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य (0%) से करीब 200 प्रतिशत अधिक है। सबसे ज्यादा बारिश अलीगढ़ में हुई, जो सामान्य से 11,800 प्रतिशत अधिक है। बुधवार को लखनऊ, जौनपुर समेत 25 जिलों में बारिश हुई, जबकि बरेली-हरदोई समेत 6 शहरों में ओले गिरे। मेरठ और सहारनपुर में इतने ओले गिरे कि सड़कों और खेतों पर सफेद चादर जैसी बिछ गई। प्रयागराज में गंगा नदी के तेज बहाव के कारण फेरी घाट पर बना पांटून (पीपा) पुल बह गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 38.6 डिग्री बांदा में दर्ज किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- आज मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा, लेकिन 11 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मौसम फिर बिगड़ेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश होगी और तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
आंधी-बारिश से गेहूं-दलहनी फसलों को नुकसान बारिश, आंधी और ओले से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई है। बालियां टूट गई हैं। दलहनी और तिलहनी फसलों पर भी मौसम का असर पड़ा है। आम की फसल को भी नुकसान हुआ है। कई इलाकों में कच्चे आम पेड़ों से गिर गए हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, रबी की फसलों को 15 प्रतिशत और आम की फसल को 20 प्रतिशत नुकसान हुआ है। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. राकेश दुबे ने बताया- सब्जी की फसलों पर बारिश का ज्यादा असर नहीं पड़ा है, लेकिन किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने सलाह दी कि सब्जियों में कीट नियंत्रण के लिए दवाओं का छिड़काव करें और तेज हवा से बचाव के उपाय अपनाएं। अब मौसम की कल की तस्वीरें- योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
किसानों की नुकसान हुई फसलों को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को फील्ड में उतरने निर्देश दिए। कहा- अफसर 24 घंटे के भीतर नुकसान का सर्वे करें। प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। सरकार अन्नदाताओं के साथ खड़ी है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानपुर में 70 की स्पीड से हवा चली
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को कानपुर में हवा की रफ्तार सबसे ज्यादा रही, जो 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। मुरादाबाद और मेरठ मंडल में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा कानपुर और आगरा मंडल में भी दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। लखनऊ, बरेली और झांसी मंडल में तापमान थोड़ा नीचे दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? —————- आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
मेरठ-सहारनपुर में ओले की सफेद चादर बिछी:आज 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी में 24 घंटे में 200% ज्यादा बारिश
