रोहतक में SS इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में लगी आग:बाल-बाल बचे अंदर सो रहे चार कर्मी; फसल बचाने में जुटे ग्रामीण

Spread the love

रोहतक जिले के गांव ककराना में SS इंटरप्राइजेज नामक फैक्ट्री में सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने के दौरान फैक्ट्री में चार लोग थे, जो सुरक्षित बाहर की तरफ भागे और फैक्ट्री मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गांव ककराना में करीब आधे एकड़ जमीन में फैक्ट्री बनाई हुई है, जिसके मालिक का नाम सुनील शर्मा पुत्र रामनिवास निवासी विजय नगर रोहतक है, जिसने फैक्ट्री को किराए पर लिया हुआ है। फैक्ट्री में सुबह करीब साढ़े 6 बजे अचानक आग लग गई, उस समय फैक्ट्री के अंदर चार लोग मौजूद थे। आग लगते ही फैक्ट्री में सो रहे चारों लोग उठकर बाहर की तरफ भागे और फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। खेतों तक आग बढ़ने से रोकी फैक्ट्री के चारों तरफ खेत है, जिनमें गेहूं की फसल पक चुकी है। खेतों तक आग बढ़ने से रोकने के लिए पहले ग्रामीणों ने ही प्रयास शुरू कर दिया। बाद में फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, तो लोगों को राहत मिली। बाद में जरूरत के हिसाब से फायर ब्रिगेड की अन्य गाड़ियां भी मौके पर बुलाई गई। प्लास्टिक के डोने-प्लेट बनाने का होता था काम
फैक्ट्री के अंदर प्लास्टिक के डोने, प्लेट, चम्मच आदि बनाने का काम किया जाता था, जिसके लिए मशीन लगाई हुई थी। फैक्ट्री की जगह गांव ककराना के ही संजय पुत्र महाबीर की है, जिसे सुनील ने ले रखा था। प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग तेजी से फैली।
फैक्ट्री के अंदर से सुरक्षित बाहर निकले लोग रवि कुमार यादव ने बताया कि वह फैक्ट्री के अंदर सो रहे थे। सुबह अचानक आग लगी देखी, तो वह बाहर निकले। चारों लोग सुरक्षित फैक्ट्री से बाहर आ गए। किसी प्रकार की जानहानि नहीं हुई है। फैक्ट्री के अंदर रखा सामान जल गया है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी हुई है। आग लगने के कारणों का नहीं खुलासा फैक्ट्री के मालिक सुनील ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 6 बजे सूचना मिली कि फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना के बाद वह फैक्ट्री में पहुंचे, जहां फैक्ट्री के अंदर सोने वाले चारों लोग बाहर खड़े हुए थे। वहीं फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में अन्य गाड़ियां भी आई।