भीड़ से दूर, सुकून के करीब! नैनीताल से 15 मिनट की दूरी पर छुपी खूबसूरत लोकेशन, जहां का हर नजारा बना देगा दीवाना

Spread the love

Offbeat Places Near Nainital Aalu Khet: अगर आप नैनीताल की भीड़भाड़ और शोर से थक चुके हैं और किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां सिर्फ शांति और पहाड़ों की असली खूबसूरती हो, तो आप आलूखेत आ सकते है. नैनीताल से महज 15 मिनट की दूरी पर छिपा यह छोटा सा स्वर्ग आपको बादलों के ऊपर होने का अहसास कराता है. यहां की घुमावदार सड़कें और घाटियों का वो नजारा, जहां से मुक्तेश्वर तक की पहाड़ियां साफ दिखाई देती हैं, किसी का भी दिल जीत सकती हैं. चाहे सुबह की पहली किरण देखनी हो या शाम की ठंडी हवाओं को महसूस करना है, आलूखेत नैनीताल का वो अनछुआ कोना है जो अब पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है. जानिए कैसे आप भी यहां पहुंच सकते हैं.