रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में जाली नोटों की एक बड़ी खेप पकड़ी गई। ये नोट बिहार से बस के माध्यम से रांची लाई गई थी और कार में लोड करते वक्त इन्हें जब्त किया गया। पुलिस ने जाली नोट गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 500 रुपए के नकली नोट के बंडल को पकड़ा है। एक कार्टून में 42 बंडल, जिसमें 20 बंडल में 300 जाली नोट और 22 बंडल में 350 पीस जाली नोट बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद साबिर उर्फ राजा और साहिल कुमार उर्फ करण शामिल हैं। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार से आने वाली चंद्रलोक बस से जाली नोटों की एक बड़ी खेप रांची लाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की। रातू रोड स्थित न्यू मार्केट चौक के नजदीक सुलभ शौचालय के पास चंद्रलोक बस पहुंची और सारे पैसेंजर उतर गए। कुछ देर बाद उसी जगह एक सफेद रंग की हुंडई कार आई। बस से तीन कार्टून कार में रखा जाने लगा और इसी दौरान छापेमारी दल द्वारा कार सवार को रोककर कार्टून को चेक किया गया। इसके बाद जाली नोट की खेप पकड़ी गई। गिरोह का मास्टर माइंड दिल्ली का पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि एक संगठित आपराधिक गिरोह द्वारा इसका संचालन किया जाता है। इसका मुखिया नीरज कुमार चौधरी है, जो दिल्ली में रहता है। उसके द्वारा फोन और वॉट्सऐप के माध्यम से आरोपी मोहम्मद साबिर और साहिल कुमार के पास ग्राहकों को भेजा जाता है। इस गिरोह द्वारा नकली नोटों के बंडल के ऊपर और नीचे एक-एक असली नोट डालकर शेष नकली नोट रखा जाता है। इसके बदले ग्राहकों से 40 हजार रुपए से 50 हजार रुपए लिए जाते हैं।
रांची में जब्त की गई 650 पीस जाली नोट:बिहार से आई बस में रखी गई थी जाली नोट की खेप, कार में लोड करते वक्त पकड़ा
