वाराणसी में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। वह बाइक से जा रहे थे, तभी तीन बदमाशों ने पीछा किया। ओवरटेक कर कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही वह बाइक से गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने दो राउंड और फायरिंग की। एक गोली डीलर की गर्दन में लगी और दूसरी गोली बाइक पर। वारदात के बाद बदमाश रिंग रोड की तरफ भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। देखा तो प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो चुकी थी। घटना सारनाथ थाना क्षेत्र की है। तस्वीरें देखिए- —————— ये खबर भी पढ़ें… फौजी बोला- जख्म भर जाएंगे, लेकिन सम्मान कैसे लौटेगा:जैसे मुझे पीटा, वैसे ही उनको मारा जाए; मेरठ में टोल प्लाजाकर्मियों ने पीटा था ’17 अगस्त की रात को भूल नहीं पा रहा हूं। आंखें बंद करते ही वो लोग मुझे दिखते हैं। वो सीन याद आते ही परेशान हो जाता हूं। भूनी टोल प्लाजा पर मेरे साथ जो सलूक हुआ, वैसा ही व्यवहार उन लोगों के साथ भी होना चाहिए। जख्म भर जाएंगे, लेकिन मेरा सम्मान कैसे लौटेगा? पढ़ें पूरी खबर…
वाराणसी में प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या:बदमाशों ओवरटेक कर कनपटी और गर्दन में मारी गोली
