मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पति ने अपनी पत्नी को हाथ-पैर बांधकर पीटा है। महिला को अफेयर के शक में प्राइवेट पार्ट्स में बेलन डाल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। परिजन के अनुसार, आरोपी पति को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका संबंध उसकी बहन के 18-19 वर्षीय बेटे के साथ है। इसी शक के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि, ससुराल वालों ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। इसे बेबुनियाद बताया है। झूठे आरोप लगाकर क्रूरता की पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति ने झूठे आरोप लगाकर क्रूरता की। जबरन कहलवाने की कोशिश की कि उसके अपनी ही बहन के बेटे से संबंध हैं। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जान से मारने की धमकी दी। दहेज और शक के बीच बढ़ा विवाद पीड़िता के मुताबिक, पति ने दहेज की मांग की थी। इसी दौरान उसकी बहन का बेटा टैक्सी से घर पर पलंग-पेटी छोड़ने आया था। वह रुका भी नहीं था, लेकिन इसके बावजूद पति ने उसी युवक के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया और जबरदस्ती यह बात कबूल कराने की कोशिश की। मां के पहुंचने पर मिली राहत पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने उसकी मां को फोन कर उल्टे-सीधे आरोप लगाए। जब उसकी मां मौके पर पहुंची, तब उसे खोला गया। परिजन उसे इलाज के लिए ले जाना चाहते थे, लेकिन आरोपी इसके लिए भी तैयार नहीं था। बाद में उसकी सास और मां उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं। तीन दिन से इलाज नहीं मिल रहा महिला ने अस्पताल में इलाज को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उसका कहना है कि तीन दिन से भर्ती होने के बावजूद उसे उचित इलाज नहीं मिल रहा है। केवल दर्द के इंजेक्शन दिए जा रहे हैं, जिनका असर खत्म होते ही असहनीय दर्द शुरू हो जाता है। तीन दिन से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शादी के बाद से लगातार मारपीट कर रहा दामाद पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी को तीन साल हो चुके हैं। शादी के बाद से ही दामाद लगातार उसे परेशान कर रहा है। मारपीट कर रहा है। इस बार तो उसने सारी हदें ही पार कर दीं। दामाद ने खुद मुझे फोन करके यह बात कबूल की कि उसने मेरी बेटी को पीटा है। मेरी बेटी अब उसके साथ नहीं रहना चाहती। उसका कहना है कि अगर वह उसे मारना ही चाहता है, तो बस उसे जहर दे दे। पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की तलाश जारी मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट सहित अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले ने बताया कि पीड़िता की डॉक्टरी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। …………………………….. यह खबर भी पढ़ें भोपाल में लाश को नोंच रहे थे कुत्ते-सुअर, प्राइवेट पार्ट गायब था मध्य प्रदेश क्राइम फाइल में बात राजधानी भोपाल के कोलार इलाके के एक ऐसे दोहरे हत्याकांड की, जिसने न केवल शहर में सनसनी फैला दी, बल्कि जांच करने वाली पुलिस टीम को भी हैरान कर दिया। कहानी की शुरुआत एक लाश से होती है, जिसे जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर…
पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स में बेलन डाला:छतरपुर में अफेयर के शक में हाथ-पैर बांधकर पीटा, आरोपी बोला- तुझे जान से मार दूंगा
