प्रयागराज में एक महिला के पांचवीं बार शादी करने का मामला सामने आया है। महिला ने शादी के तीसरे दिन पति के साथ खूब शॉपिंग की। उसके बाद पति को पैसे निकालने के लिए बैंक भेज दिया। मौका पाकर भाग गई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब नहीं लौटी तो पति को उस पर शक हुआ। घर आकर देखा तो 6 लाख गहने गायब थे। घटना को एक साल हो गए हैं लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। उसने 13 अगस्त को नैनी कोतवाली में तहरीर दी है। अब विस्तार से पूरा मामला जानिए… एक साल पहले हुई थी शादी
मन्नू लाल (48) गहरवार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ का रहने वाला है। वह मध्य प्रदेश के सत्र न्यायालय में संविदा पर लिखा पढ़ी का काम करता है। उसने बताया- उसकी पहली पत्नी की मौत 2022 में हो गई थी। इसके बाद वह घर की परिस्थितियों को लेकर काफी परेशान रहने लगा। उसकी मुलाकात गांव के ही रहने वाले मुकेश से हुई। मुकेश ने मन्नू लाल को दी थी दूसरी शादी करने की सलाह
मुकेश ने मन्नू लाल को दूसरी शादी करने की सलाह दी। कुछ दिन बाद मुकेश ने मन्नू लाल को प्रयागराज में दारागंज के रहने वाले धीरज से मुलाकात कराई। धीरज ने मन्नू लाल से नैनी पीडीए महर्षि चौराहे के पास रहने वाली एक महिला से मीटिंग करा दी। उसने मन्नू लाल के सामने लड़कियों की फोटो दिखाना शुरू किया। मन्नू को उन तस्वीरों में एक लड़की पसंद आ गई। जिसका नाम गुड्डन था। 18 दिसंबर 2024 को कोर्ट मैरिज
सभी ने मिलकर प्रयागराज के जनपद न्यायालय में मन्नू लाल और गुड्डन की 18 दिसंबर 2024 को कोर्ट मैरिज करा दी। फिर आलोपिन देवी के मंदिर में रीति रिवाज से सिंदूर दान हुआ। शादी के बाद मन्नू गुड्डन को लेकर टीकमगढ़ चला गया। वह शादी से बहुत खुश था। सुहागरात पर बनाया बीमारी का बहाना
19 दिसंबर को मन्नू लाल की सुहागरात थी। रात में पत्नी ने उससे बीमारी का बहाना बनाया। उसे अलग सोने के लिए कहा। मन्नू लाल बिना कुछ बोले दूसरे कमरे में सोने चला गया। शादी के दो दिन तक गुड्डन मन्नू लाल के साथ रही। 21 दिसंबर को उसने शॉपिंग कराने को कहा। मन्नू शॉपिंग के लिए पैसा निकालने गया। वहां से बीस हजार रुपए निकाले। इसी बीच मन्नू के मोबाइल पर किसी का वीडियो कॉल आया। पत्नी गुड्डन उसका फोन लेकर बैंक के बाहर निकल आई। उसके पास बैग था। उसमें पहले से गहने छिपाकर रखे थे। सीसीटीवी में दूसरे के साथ बाइक पर जाते दिखी
तभी एक व्यक्ति बाइक लेकर बैंक के पास पहुंचा। वह बाइक पर गुड्डन को अपने साथ लेकर चला गया। जब गुड्डन बैंक के अंदर नहीं आई तो पति मन्नू बाहर आया। उसने अपनी पत्नी को खोजा, लेकिन वह नजर नहीं आई। लोगों से पूछा तो पता चला कि वह एक व्यक्ति के साथ बाइक से चली गई है। उनकी बात सुनकर मन्नू परेशान हो गया। वह बैंक के अंदर पहुंचा। मैनेजर से बात कर सीसीटीवी देखा। जिसमें एक व्यक्ति बाइक से उसकी पत्नी को लेकर जाते दिखा। 6 मिनट में 7 किलोमीटर की दूरी तय
पत्नी के फरार होने के बाद मन्नू लाल टीकमगढ़ कोतवाली पहुंचा और तहरीर दे दी। पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे देखे। जिसमें पत्नी गुड्डन बाइक से 7 किलोमीटर की दूरी 6 मिनट में तय करते देखी गई। पुलिस ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। थक हारकर मन्नू प्रयागराज आ गया आया। रूपा और मुकेश के साथ धीरज से मिलना चाहा। लेकिन कोई नहीं मिला। एक दिन उसकी पत्नी गुड्डन का फोन आया और उसने मन्नू लाल को नैनी बुलाया। मन्नू जब उसके पास पहुंचा तो उसने साथ जाने से मना कर दिया। उससे रुपए की डिमांड की। मन्नू बोला- पुलिस नहीं कर रही सुनवाई
मन्नू लाल ने 70 हजार दिए। अपनी जमीन को गिरवी रखकर 60 हजार फिर दिए, लेकिन वह साथ में नहीं गई। मन्नू लाल ने नैनी थाने पर तहरीर दी। उसका कहना है कि वह कभी प्रयागराज नैनी तो कभी टीकमगढ़ कोतवाली के चक्कर लगा रहा है। पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही है। उसने बताया कि उसकी पत्नी गुड्डन ने उसके पहले चार और लोगों से शादी करके भाग चुकी है। मुझसे पहले उसने प्रयागराज के बलुआघाट में सतीश साहू के शादी की। फिर उसे भी लूटकर भाग निकली। दूसरी शादी दारागंज में किया। तीसरी शादी आगरा और चौथी शादी राजस्थान में की। —————————– ये खबर भी पढ़िए- झांसी में महिला ने 2 लुटेरों को दौड़ाकर पकड़ा, बाल पकड़कर जमीन पर पटका, बदमाश बोला- गोली मार दूंगा झांसी में बाइक सवार 3 लुटेरों ने महिला के गले में झपट्टा मारकर चेन लूट ली। महिला ने दौड़कर दो बदमाशों के बाल पकड़ लिए। बाल खींचकर दोनों को सड़क पर गिरा दिया। महिला एक बदमाश को पीटने लगी तभी दूसरे ने उसके तमंचा लगा दिया। धमकी दी- छोड़ दो वरना गोली मार दूंगा। महिला ने उससे तमंचा छीन लिया और थप्पड़ जड़ दिए। तब तक मौके पर महिला का पिता और अन्य ग्रामीण आ गए। तीसरा बदमाश बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पढ़िए पूरी खबर…
प्रयागराज में शादी के तीसरे दिन दुल्हन फरार:शापिंग के बहाने निकली, लौटकर नहीं आई, पांचवीं बार की थी शादी; 6 लाख के गहने ले गई
