अररिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह:नेताजी सुभाष स्टेडियम में प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया ध्वजारोहण

अररिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह:नेताजी सुभाष स्टेडियम में प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया ध्वजारोहण

अररिया के नेताजी सुभाष स्टेडियम में 79वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। बिहार के उद्योग मंत्री सह अररिया के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने सबसे पहले परेड का निरीक्षण किया। परेड में बिहार पुलिस, बिहार महिला पुलिस बल, स्काउट्स, गाइड्स और NCC कैडेट्स ने हिस्सा लिया। मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसे बिहार पुलिस और NCC कैडेट्स ने सलामी दी। केंद्र और बिहार सरकार की योजनाओं की दी जानकारी मंत्री मिश्रा ने अपने संबोधन में केंद्र और बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड जैसी योजनाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान मंत्री नीतीश मिश्रा, जिला पदाधिकारी अनिल कुमार और पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने प्रदान किया। सम्मानित लोगों में सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षक शामिल थे। समारोह में डीएसपी फखरे आलम, जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने देशभक्ति गीतों और नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *