मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

सुल्तानपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र नेगी के अनुसार, आरोपित सुल्तानपुर स्थित अपने मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री करता था। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम मौ. असद उर्फ गुलफाम पुत्र कुर्बान अली निवासी अड्डेवाला मोहल्ला, सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार बताया गया है।

आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। उप निरीक्षक वीरेंद्र नेगी का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।