विभागों ने मांगे 11,800 करोड़ रुपए, वित्त विभाग से 3000 करोड़ ही मंजूर

विभागों ने मांगे 11,800 करोड़ रुपए, वित्त विभाग से 3000 करोड़ ही मंजूर

वित्त विभाग ने प्रथम अनुपूरक बजट के लिए एक दर्जन से अधिक विभागों की ओर से मांगी गई राशि में भारी कटौती की है। इनमें ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य और वन विभाग आदि शामिल हैं। वहीं श्रम विभाग की मांग को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। हालांकि पेयजल, कृषि सहकारिता और नगर विकास जैसे विभागों को मांग की अनुरूप राशि दी गई है। अनुपूरक बजट के लिए सभी विभागों की ओर से कुल 11,800 करोड़ रुपए मांगे गए थे। लेकिन वित्त विभाग ने सिर्फ 3000 करोड़ रुपए की ही मंजूरी दी। अब आनेवाले विधानसभा सत्र में इसे स्वीकृति मिलने की संभावना है। गौरतलब है कि चालू वित्तीय वर्ष के लिए कुल बजट आकार 1.45 लाख करोड़ का है। इसमें योजना बजट 91,741.53 करोड़ रुपए है। इसलिए कटौती: झारखंड का अपना कर राजस्व सीमित है। खजाने में भी बड़ी राशि नहीं है। राज्य काफी हद तक केंद्रीय सहायता, अनुदान, केंद्रीय करों में हिस्सेदारी, जीएसटी क्षतिपूर्ति और अन्य केंद्रीय योजनाओं पर निर्भर है। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में खनिज राजस्व व वाणिज्य कर में थोड़ी वृद्धि हुई है। लेकिन अन्य मदों में राजस्व वसूली धीमी रही। इधर, शिक्षा, नगर विकास, स्वास्थ्य व ग्रामीण विकास पर खर्च लगातार बढ़ रहा है। इसी कारण मांग के अनुरूप राशि नहीं दी जा सकी। असर… अबुआ आवास, ग्रामीण सड़क मरम्मत और पौधरोपण का काम हो सकता है प्रभावित ग्रामीण विकास विभाग ने 4513 करोड़ की मांग की, लेकिन 968 करोड़ ही स्वीकृत हुए। इसमें बड़ी राशि अबुआ आवास योजना की भी है। इससे इस योजना की प्रगति प्रभावित हो सकती है। वित्त विभाग का तर्क है कि ग्रामीण विकास विभाग ने योजना के कुल 9500 करोड़ में से जुलाई तक सिर्फ 24 फीसदी ही खर्च किया है। ग्रामीण कार्य विभाग ने 4178 करोड़ की मांग रखी, लेकिन 166 करोड़ स्वीकृत हुए। विभाग ने ग्रामीण सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए बड़ी राशि मांगी थी। कहा था कि कुल 4500 करोड़ के योजना बजट में 2130 करोड़ खर्च हो चुके हैं। लेकिन वित्त विभाग ने फिलहाल बड़ी राशि देने से इनकार कर दिया। इससे ग्रामीण सड़कों की मरम्मत का काम प्रभावित हो सकता है। {वन एवं पर्यावरण विभाग को 904 करोड़ की जगह सिर्फ 10 करोड़ देने पर सहमति बनी। विभाग ने जंगल की कटाई के बाद इसकी भरपाई में पौधरोपण के लिए पैसे मांगे थे। वित्त विभाग ने यह कहकर कटौती कर दी कि 1050 करोड़ के योजना बजट में जुलाई तक सिर्फ छह फीसदी राशि ही खर्च हुई है। विभागों ने कितना मांगा, कितना मिला (राशि करोड़ में) विभाग मांग स्वीकृत ग्रामीण विकास 4513 968 ग्रामीण कार्य 4178 166 वन एवं पर्यावरण 904 10 ऊर्जा 201 46 स्वास्थ्य 448 448 कृषि सहकारिता 17 16 में थोड़ी वृद्धि हुई है। लेकिन अन्य मदों में राजस्व वसूली धीमी रही। इधर, शिक्षा, नगर विकास, स्वास्थ्य व ग्रामीण विकास पर खर्च लगातार बढ़ रहा है। इसी कारण मांग के अनुरूप राशि नहीं दी जा सकी। विभाग मांग स्वीकृत नगर विकास 117 117 उच्च एवं तकनीकी 19 19 शिक्षा स्कूली शिक्षा 484 425 पेयजल स्वच्छता 417 417 पर्यटन 53 33

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *