अयोध्या समेत 5 जिलों में तेज बारिश, 51 में अलर्ट:बुलंदशहर में अजगर खंभे पर चढ़ा, बहराइच में नाव से दवाएं बांट रही आशा कार्यकर्ता

अयोध्या समेत 5 जिलों में तेज बारिश, 51 में अलर्ट:बुलंदशहर में अजगर खंभे पर चढ़ा, बहराइच में नाव से दवाएं बांट रही आशा कार्यकर्ता

यूपी में मौसम मेहरबान है। लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। रविवार सुबह से अयोध्या, जालौन समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। सड़कों पर पानी भर गया है। लखनऊ में बादल छाए हैं। बुलंदशहर में 10 फीट लंबा अजगर खंभे पर चढ़ गया। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 50 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। मौसम विभाग ने 51 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 26 जिलों में भारी चेतावनी है। 30-40 की स्पीड से हवा चल सकती है। शनिवार को हापुड़ में बारिश में नहा रहे बच्चे पर अचानक बिजली गिर गई। घटना का सीसीटीवी सामने आया है। हापुड़ में ही डीएम अभिषेक पांडेय ने गढ़ क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। देर शाम वह 3 फीट पानी से होकर जरूरतमंदों तक पहुंचे। इधर, महोबा में 6 सेकेंड में एक जर्जर मकान ढह गया। जिस वक्त मकान ढहा, वहां कोई नहीं था। फर्रुखाबाद में गंगा नदी की बाढ़ की चपेट में 40 गांव हैं। शाहजहांपुर और शमशाबाद मार्ग पर 2 फीट पानी भरा हुआ है।अयोध्या में भी सरयू उफान पर है। 18 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। शनिवार को 24 घंटे में यूपी के 72 जिलों में बारिश में 16.2 मिमी बारिश हुई, जो मौसम विभाग के अनुमान 7.1 मिमी से 128% ज्यादा है। वहीं, 1 जून से 9 अगस्त तक यूपी में 473.3 मिमी बारिश हुई, जो अनुमान 423.5 मिमी से 12% अधिक है। मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा- पश्चिमी विक्षोभ की पछुआ हवा से हो रही प्रतिक्रिया के चलते बने हालातों के प्रभाव से प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश जारी है। आगामी 24 घंटे तक बिना किसी विशेष परिवर्तन के ऐसा ही मौसम बना रहेगा। UP में बारिश से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *