‘नकल से वो लोग पास होंगे जो कहते हैं, ग से गधा है। हमारे लिए जरूरी है, गांव-गांव पाठशाला लगे। गरीब बच्चे पढ़ें। सरकार हमें सूची नहीं दे पा रही कि कितने स्कूल बंद हुए हैं। ये सब इसीलिए हो रहा है, जिससे गरीब के बच्चे पढ़ न पाएं।’ यह बात सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को इटावा में कही। उन्होंने कहा कि जब भाजपा माफिया की सूची नहीं देती। दरअसल, असली माफिया तो खुद है वो सरकार है, जो माफिया के साथ खड़ी है। अखिलेश अपने स्व. चाचा राजपाल यादव के घर आए थे। इसी साल 9 जनवरी को बीमारी के चलते राजपाल यादव का निधन हो गया था। अखिलेश यादव सांसद धर्मेंद्र के साथ चाचा के घर पहुंचे। उसके बाद डिंपल अपने तीनों बच्चों टीना, अदिति और बेटे के साथ पहुंची। फिर सांसद आदित्य यादव भी पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे अखिलेश वहां रुके और महिला सपा कार्यकर्ताओं से राखी बंधवाई। अब पढ़िए अखिलेश की कही बड़ी बातें भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने डकैती की थी
अखिलेश ने कहा- चुनाव आयोग को लेकर हमेशा इस बात की चिंता रही है कि आखिरकार आयोग न्याय करेगा कि नहीं। कोई उदाहरण वाला इलेक्शन अगर अब तक हुआ है, जिसको लेकर हमें आपको बहस करनी चाहिए वो यूपी के बाय इलेक्शन हैं। वोट चोरी तो बहुत छोटी चीज है। भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने डकैती की थी। यहां वोटों का अपहरण किया गया था। बाय इलेक्शन में सभी अधिकारियों ने मिलकर के सरकार के इशारे पर काम किया था। चुनाव आयोग की उन लोगों ने कोई परवाह नहीं की थी। प्रशासन ने तय किया था कि ड्यूटी किसकी लगेगी
अखिलेश ने कहा- चाहे वो कुंदरकी का चुनाव रहा हो या मीरपुर का चुनाव रहा हो। फैजाबाद के अयोध्या के चुनाव में तो चोरी, डकैती, अपहरण सब कुछ हुआ था। वहां प्रशासन ने यह तय किया कि ड्यूटी किसकी लगेगी? अधिकारी तय करेंगे, अलग से वोट कितना डलवाएंगे। एक लोगों का वीडियो भी मिला था जो 6-6 वोट डालकर गया था। एक व्यक्ति पकड़ा गया था, जो दूसरे की जगह से वोट डालने आया था। मंत्री लोग रुके हुए थे। ये चुनाव लड़ने का तरीका भाजपा का है। मैं इटावा के भी टॉप-10 अपराधियों की सूची मांगूंगा
माफियाओं के सवाल पर अखिलेश ने कहा- आज रक्षाबंधन के दिन हम रक्षा का संकल्प लेते हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि यहां के नागरिकों की हम रक्षा करें। हम लोगों ने बहुत बार मांग की है कि टॉप-10 अपराधियों की सूची हमें दे दें। मैं इटावा के भी टॉप-10 अपराधियों की सूची मांगूंगा। इस तरह से जिले-जिले की सूची मांगो। प्रदेश के माफिया अपने आप सामने आ जाएंगे। जब तक सरकार की सूची नहीं आती, तो असली माफिया जो खुद है, वो सरकार है। जो माफिया के साथ खड़ी है। गांव-गांव पाठशाला लगे, गरीब बच्चे पढ़ें
स्कूल मर्जर पर सपा प्रमुख ने कहा- नकल से वो लोग पास होंगे जो कहते हैं, ग से गधा है। हमारे लिए जरूरी है, गांव-गांव पाठशाला लगे। गरीब बच्चे पढ़ें। सरकार हमें सूची नहीं दे पा रही है कि कितने स्कूल बंद हुए हैं? ये सब इसीलिए हो रहा है, जिससे गरीब के बच्चे पढ़ न पाएं। भाजपा ने 18 हजार लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटवा दिए। इन लोगों ने साल- 2019 में वोट डाला था। सपा ने उनकी सूची भी दी थी, लेकिन अभी तक भाजपा ने कोई एक्शन नहीं लिया। —————————– यह खबर भी पढ़ें- अखिलेश ने खून से लथपथ पति-पत्नी, बेटी को अस्पताल भिजवाया, इटावा जा रहे थे, एक्सीडेंट देखकर काफिला रुकवाया इटावा में अखिलेश यादव ने सड़क पर खून से लथपथ पति-पत्नी और बेटी को देखकर अपनी 50-60 गाड़ियों का काफिला रुकवा दिया। कार से उतरकर उनके पास पहुंचे। उनकी हालत देखी, फिर अपनी फ्लीट में मौजूद एम्बुलेंस से तीनों को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां पढ़ें पूरी खबर
नकल से पास होने वाले कहते हैं- ग से गधा:अखिलेश यादव बोले- असली माफिया तो खुद सरकार; उपचुनाव में भाजपा ने डकैती डलवाई
