राज्य में पहली बार डिफेंस एक्सपो 17 सितंबर से, व्यापारी लाभ उठाएं : परेश

राज्य में पहली बार डिफेंस एक्सपो 17 सितंबर से, व्यापारी लाभ उठाएं : परेश

रांची | झारखंड चैंबर की आईटी उप-समिति की बैठक चैंबर भवन में उपसमिति चेयरमैन मनोज कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। इसमें राज्य की आईटी नीति को और अधिक प्रभावशाली और व्यावसायिक हितों के अनुकूल बनाने के लिए सदस्यों ने बहुमूल्य सुझाव दिए और उपसमिति ने सांकेतिक आईटी पालिसी-2025 के ड्राफ्ट का अवलोकन किया। एनआईईएलआईटी के सहयोग से एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने पर भी विचार किया गया। सदस्यों ने आधुनिक तकनीक पर भी चर्चा की। डिजिटल नवाचारों के माध्यम से व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की संभावनाओं पर गहन विचार किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष राहुल साबू, ज्योति कुमारी, विकास विजयवर्गीय, नवजोत अलंग, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, आस्था किरण, उपसमिति चेयरमैन मनोज मिश्रा, अल्तमश आलम समेत अन्य सदस्य थे। िसटी रिपोर्टर | रांची झारखंड चैंबर की उद्योग उप समिति की बैठक बुधवार को चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी की अध्यक्षता में चैंबर भवन में हुई। इसमें 17 से 19 सितंबर को रांची में होने वाले डिफेंस एक्सपो पर चर्चा की गई। कहा गया कि ज्यादा से ज्यादा व्यापारी इस एक्सपो में सम्मिलित हो, लाभान्वित हो सकें और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं। चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी और महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि झारखंड में डिफेंस एक्सपो पहली बार होने जा रहा है। झारखंड के व्यापारियों के लिए यह बहुत ही सुनहरा अवसर है कि व्यापारियों को इस अवसर का लाभ अवश्य उठाना चाहिए। उप समिति चेयरमैन बिनोद अग्रवाल और अजय भंडारी ने कहा कि इस कार्यक्रम में बीटूबी मीटिंग भी है, जिसमें व्यापारी और डिफेंस का सीधा समन्वय हो सकेगा। इसका सीधा लाभ व्यापारियों को उठाना चाहिए। इसके साथ राज्य सरकार से यह मांग की गई कि राज्य सरकार अपने सभी विभागों में सलाहकार समिति बनाए और सभी विभागों में स्टेकहोल्डर्स को सम्मिलित किया जाए, ताकि स्टेकहोल्डर्स अपने विचार और सुझाव सीधा रख सकें। इस बात पर भी चर्चा हुई कि विभागों द्वारा जो बैठक की सूचना दी जाती है, वह बैठक के कुछ घंटे पहले सूचित की जाती है, जिससे प्रतिनिधि बैठक में सम्मिलित नहीं हो पाते हैं। विभाग से अनुरोध किया गया कि बैठक की सूचना 2-3 दिन पहले दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *