पति से झगड़ने के बाद पत्नी ने खाया जहर:3 हजार रुपए कर्ज को लेकर दंपती में हुई थी कहासुनी, सुसाइड की कोशिश

पति से झगड़ने के बाद पत्नी ने खाया जहर:3 हजार रुपए कर्ज को लेकर दंपती में हुई थी कहासुनी, सुसाइड की कोशिश

भागलपुर में दंपती के बीच कहासुनी हुई, फिर पत्नी ने सुसाइड की कोशिश की। पति ने एक मोबाइल खरीदा था। जिसका 3 हजार रुपए 3 महीने से कर्ज था। पत्नी से इसी बात पर पति का विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने जहर खा लिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचा। जिसके बाद महिला की जान बची। घटना मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के जरलाही की है। सात साल पहले लव मैरिज किया था महिला की पहचान पंकज पासवान की पत्नी खुशबू के रूप में हुई है। खुशबू कुमारी ने बताया कि 7 साल पहले पंकज से प्रेम विवाह किया था। पंकज का व्यवसाय ठीक से नहीं चलने के कारण वह काफी कर्ज में डूब गया था। कर्ज चुकाने को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा था। पंकज बार-बार आत्महत्या करने की धमकी देने लगा था। इससे परेशान होकर मैंने जहर खा लिया। सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार ने बताया कि अब महिला की स्थिति स्थिर है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *