यूपी में बिजली का बिल शुक्रवार की रात 10 बजे से 16 घंटे तक ऑनलाइन जमा नहीं होंगे। इस दौरान यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) अपनी आरएमएस बिलिंग प्रणाली का मेंटेनेंस और कॉन्फिगरेशन का काम करेगा। इस दौरान प्रदेश की पांचों बिजली कंपनियां पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और केस्को कंपनी प्रभावित रहेंगी। 4 अप्रैल की दोपहर 2 बजे के बाद सेवा फिर से शुरू हो जाएगी। ये सेवाएं रहेंगी प्रभावित- बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन, लोड बढ़ाने जैसी सेवाएं नहीं चल पाएंगी। रायबरेली में सांसद का फर्जी PSO बनकर SDM को धमकाने वाला गिरफ्तार, शस्त्र लाइसेंस में रिपोर्ट लगाने के लिए बनाया दबाव रायबरेली में खुद को सांसद का पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) बताकर SDM पर दबाव बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में उसका आईडी कार्ड फर्जी निकला। डलमऊ तहसील परिसर में गुरुवार को युवक खुद को सांसद PSO बताकर रौब झाड़ रहा था। उप जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह पर शस्त्र लाइसेंस से संबंधित रिपोर्ट लगाने के लिए दबाव बना रहा था। वहीं खुद को सांसद का PSO बताकर धमकाने की कोशिश की। एसडीएम को उसके व्यवहार पर शक हुआ। जब उससे पहचान पत्र मांगा गया तो उसने एक आईडी कार्ड दिखाया। लेकिन उसकी हरकतें संदिग्ध लगीं। इसके बाद एसडीएम ने सांसद रवि किशन से सीधे संपर्क किया। व्हाट्सएप पर आईडी कार्ड की पुष्टि कराई। सांसद ने उक्त व्यक्ति को अपना PSO मानने से इनकार करते हुए आईडी को फर्जी बताया। आरोपी की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के मधुकरपुर निवासी सूरज सिंह के रूप में हुई। पढ़ें पूरी खबर…
सीएम योगी मिले से सिंगापुर के उच्चायुक्त, स्किल डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर में सहयोग बढ़ाने पर सहमति लखनऊ में सीएम योगी से सिंगापुर के भारत में उच्चायुक्त साइमन वोंग ने गुरुवार को मुलाकात की। दोनों पक्षों के बीच यूपी और सिंगापुर के बीच निवेश, स्किल डेवलपमेंट, आधारभूत संरचना और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई। वोंग ने फरवरी में योगी की हुई सिंगापुर यात्रा को सफल बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरे ने न केवल सिंगापुर, बल्कि आस-पास के देशों के औद्योगिक जगत में भी उत्तर प्रदेश के प्रति सकारात्मक और भरोसेमंद संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक समुदाय उत्तर प्रदेश को एक नए अवसर और संभावनाओं के केंद्र के रूप में देख रहा है, जो भारत-सिंगापुर संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्नाव में धूं-धूकर जले 25 घर व 25 मशरूम फॉर्म, बांगरमऊ के मलहन पुरवा गांव में हुए हादसे में 70 लाख का नुकसान उन्नाव के बांगगरमऊ तहसील में फरीदपुर कट्टर के मजरा मलहन पुरवा गांव में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लगभग 25 घर और 25 मशरूम फार्म जलकर राख हो गए। करीब 70 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। आग छेदीलाल के घर से शुरू हुई बताई जा रही है। इसी दौरान घर में रखे दो गैस सिलेंडर फटने से आग पूरे मोहल्ले में तेजी से फैल गई और विकराल रूप ले लिया। पूरी खबर पढ़ें बुलंदशहर में झगड़े के बाद पति-पत्नी ने खुद को लगाई आग, दोनों की मौत, 15 साल पहले की थी लव मैरिज बुलंदशहर में घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर खुद को आग लगा ली। आग से झुलसे दोनों को लोगों को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने पति-पत्नी को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें अजय राय बोले- मायावती ने दलित समाज का इस्तेमाल किया, कांग्रेस जगजीवन राम की जयंती मनाएगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने दलित समाज का सिर्फ इस्तेमाल किया। फायदा उठाकर उसे छोड़ दिया। आज भी दलित और कमजोर तबका समाज के किनारे पड़ा है। कांग्रेस दलित समाज को जोड़ने का पूरा प्रयास कर रही है। हमारा प्रयास है कि हमारे कार्यकर्ता दलित बस्तियों तक पहुंचें और उनके बीच जाकर काम करें। लगातार उनके साथ खड़े रहें। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती को समता दिवस के रूप में मनाती रही है। यूपी कांग्रेस ने फैसला लिया है कि इस जन्म जयंती को हम भव्य रूप से मनाएंगे। जयंती की पूर्व संध्या पर 4 अप्रैल को एक बड़ी संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बाबू जगजीवन राम की बेटी और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमारी मुख्य वक्ता होंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर में बार एसोसिएशन चुनाव में दो गुटों में मारपीट, काउंटिंग रुकी; FIR दर्ज गोरखपुर के सिविल कोर्ट में बुधवार रात बार एसोसिएशन के चुनावी काउंटिंग के दौरान जमकर बवाल हुआ। चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस झड़प में निवर्तमान अध्यक्ष भानू पांडेय पर हमला किया गया, जिससे उन्हें चोटें आईं। इस घटना के बाद चुनाव के नतीजे रोक दिए गए हैं और अन्य पदों की काउंटिंग पर भी रोक लगा दी गई है। कोर्ट में पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है। आज एल्डर्स कमिटी की बैठक के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर इस मामले में हत्या की कोशिश और लूट जैसी गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। पढ़िए पूरी खबर… आगरा में 2 ट्रकों आमने-सामने से भिड़े, 2 की मौत, ISBT के पास हादसा; हाईवे पर लगा जाम
आगरा में गुरुवार तड़के दो ट्रकों की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि एक ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, रात में एटा नंबर का ट्रक हाईवे पर खराब हो गया था। लेकिन, बिना रिफ्लेक्टर या चेतावनी के ट्रक को ड्राइवर और क्लीनर ऐसे ही छोड़कर चले गए थे। इसी के चलते हादसा हुआ। पढ़िए पूरी खबर… वाराणसी में लड़की की अश्लील फोटो रिश्तेदारों को भेदी, 4 साल से चल रहा था अफेयर वाराणसी के चोलापुर थाने में एक लड़की ने अपने पूर्व प्रेमी अमन पांडेय के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। लड़की के अनुसार, उसका चार साल से अमन पांडेय से अफेयर था। शादी तय होने पर उसने अमन से सभी रिश्ते खत्म कर दिए थे। इसके बाद अमन ने लड़की का मोबाइल छीन लिया और उसकी अश्लील तस्वीरें और फोटो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि अमन ने लड़की की कुछ तस्वीरें उसके ही मोबाइल से रिश्तेदारों को भेज दी हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अमन की तलाश शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर… प्रयागराज में बिस्किट लेने गई बच्ची से रेप की कोशिश, रिटायर्ड फौजी ने हाथ पकड़कर दुकान के अंदर खींचा, मोहल्ले वालों ने पकड़कर पीटा प्रयागराज में दुकान पर बिस्किट लेने गई 8 साल की बच्ची से रेप की कोशिश की गई। आरोप है कि दुकानदार ने उसे दुकान के भीतर खींच लिया। बच्ची के चीखने पर आसपास के लोग जुट गए और फिर उसे जमकर पीटा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पढ़िए पूरी खबर… पंकज चौधरी बोले- लाल टोपी वाले नकली नोटों के धुरंधर, 2027 में सपा हार की हैट्रिक लगाएगी यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सपा के लाल टोपी वाले नकली नोटों के धुरंधर हैं। देवरिया में नकली नोटों की फैक्ट्री चलाने के आरोप में सपा नेता की गिरफ्तारी ने समाजवादी पार्टी की चाल, चरित्र और चेहरा उजागर कर दिया है। देश की अर्थव्यवस्था को खोखला करने वाले सिर्फ अपराधी नहीं, बल्कि राष्ट्रद्रोही भी हैं। सपा के शीर्ष नेता खुलेआम कहते हैं कि उनकी सरकार बनने पर मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे। क्या इसका मतलब नकली नोट छापने वाले, देश की जड़ें कमजोर करने वालों को बचाया जाएगा? क्या सपा की राजनीति अपराधियों को खुली छूट देकर कानून का मजाक उड़ाना चाहती है। प्रयागराज में सोमवार को 1.18 लाख रुपए के नकली नोट पकड़े गए थे। इसमें देवरिया के सपा नेता विवेक यादव का नाम सामने आया है। पकड़े गए चार आरोपियों से पूछताछ में उसके गिरोह का सरगना होने की बात सामने आई है। वह देवरिया में नकली नोट बनाने की फैक्ट्री चला रहा था।
यूपी की बड़ी खबरें:कल रात 10 बजे से 16 घंटे तक नहीं जमा कर पाएंगे बिजली का बिल, ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी
