कुरुक्षेत्र में पंचायत सेक्रेटरी ने मारी बाइक सवार को टक्कर:आईटीआई स्टूडेंट जख्मी, गाड़ी के एयरबैग खुले, शराब के नशे में होने का आरोप

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले में ड्रंक एंड ड्राइव का केस सामने आया। यहां पिहोवा में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 152 पर पंचायत सेक्रेटरी ने तेज स्पीड कार चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। सेक्रेटरी पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप है। इस एक्सीडेंट में बाइक चला रहा स्टूडेंट बुरी तरह से जख्मी हो गया। बाइक से टक्कर के बाद गाड़ी के एयरबैग खुल गए, जिससे पंचायत सेक्रेटरी की जान बच गई। हालांकि उसे मामूली चोटें आईं, जिसे पिहोवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिवार ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जसप्रीत इकलौता बेटा इंद्र सिंह निवासी हरिगढ़ भौरख ने पुलिस को बताया कि जसप्रीत सिंह (20) उसके भाई का पोता है। जसप्रीत अंबाला ITI में पढ़ता है और अपने मां-बाप का इकलौता बेटा है। आज शाम को मैं अपने भाई महिंद्र सिंह के साथ मलिकपुर बस अड्डे से पैदल घर आ रहे थे। इस दौरान लिफ्ट लेकर गांव के पास रिंकू सैनी की दुकान पहुंच गए। कार ने मारी पोते को टक्कर इसी दौरान जसप्रीत सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। उसी समय मलिकपुर से हरिगढ़ भौरख की ओर आ रही टाटा की कार ने तेज रफ्तार और गलत तरीके से चलते हुए जसप्रीत की बाइक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जसप्रीत सिंह अपनी बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। कार के एयरबैग खुले एक्सीडेंट में जसप्रीत के सिर में गहरी चोट लगी। उसने तुरंत दौड़कर जसप्रीत को संभाला और अस्पताल पहुंचाया। उधर, टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुल गए। आसपास के लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया, जिसकी पहचान हरपाल निवासी बोधनी के रूप में हुई। उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जसप्रीत को ज्यादा चोट की वजह से हायर सेंटर रेफर कर दिया। शराब पीकर कार चला रहा था ड्राइवर आरोपी ड्राइवर हरपाल सिंह पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का शक है। आरोपी ड्राइवर पंचायत विभाग में सेक्रेटरी लगा हुआ है, जिसकी ड्यूटी इस्माइलाबाद के शांति नगर कुरड़ी गांव में लगी हुई है। पुलिस ने सरकारी अस्पताल पिहोवा में आरोपी ड्राइवर का मेडिकल भी करवाया है। मुंह से आ रही थी शराब की स्मेल- अजय सिंह सरकारी अस्पताल पिहोवा के डॉ. अजय सिंह ने बताया कि हरपाल सिंह को पुलिस अस्पताल लेकर आई थी। उसकी नाक से खून बह रहा था। हरपाल सिंह का ब्लड सैंपल लिया गया है। उस पर शराब पीने का शक है। उसके मुंह से शराब की स्मेल आ रही थी। उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है।