कुरुक्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव:ट्रेन की चपेट में आने से मौत, माथे पर लगी चोट

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। उसका शव धीरपुर और डोडा खेड़ी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक के बीच पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान की कोशिश की। उसके माथे पर गहरी चोट का निशान मिला। मृतक की पहचान नहीं होने पर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र 25-30 साल लग रही है। उसका रंग काला है और चेहरा लंबोतर है। पुलिस को शरीर पर कोई टैटू या मार्क का निशान नहीं मिला। मृतक के पास से कोई डॉक्यूमेंट नहीं मिल सका, जिससे उसकी कोई पहचान उजागर हो सके। स्टेशन मास्टर से मिली सूचना कुरुक्षेत्र GRP में तैनात ASI विकास कुमार ने बताया कि शव किलोमीटर 163 के पास 14-16 अप या डाउन ट्रैक के बीच बरामद हुआ। काफी कोशिशों के बावजूद मृतक का नाम-पता या पहचान नहीं हो पाई। उनको स्टेशन मास्टर से शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। शुरुआत जांच से यही लग रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से इस युवक की मौत हुई। टी-शर्ट पर लिखा ALLEN JOHN युवक ने जामुनी कलर टी-शर्ट पहने हुए था, जिसके कॉलर पर अंग्रेजी में ALLEN JOHN लिखा हुआ है। नीचे काली रंग की पैंट थी, लेकिन एक्सीडेंट की वजह से दोनों कपड़े कट-फट गए। हालांकि पुलिस आसपास पूछताछ कर रही है। शाहाबाद पुलिस से भी संपर्क किया गया था, लेकिन सुराग नहीं लग सका।