कुत्ते ने बाइक की सीट फाड़ी, गुस्से में स्कूटी फूंकी-VIDEO:फरीदाबाद में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर आया पड़ोसी, छिड़ककर आग लगाई

Spread the love

हरियाणा के फरीदाबाद में पड़ोसी के साथ कहासुनी के बाद एक युवक ने उसकी स्कूटी फूंक दी। कुछ दिन पहले आरोपी युवक के पालतू कुत्ते ने घर के बाहर खड़ी पड़ोसी की बाइक की सीट फाड़ दी थी। इसको लेकर पड़ोसी की आरोपी की मां से बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों में गाली-गलोज होने लगी। इस पर आरोपी ने रंजिश में पड़ोसी की स्कूटी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका फुटेज अब सामने आया है। आग लगने से स्कूटी पूरी तरह से जल गई। उधर, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूटी को आग लगाने के PHOTOS… पहले जानिए VIDEO में क्या दिख रहा… अब जानिए क्या है पूरा मामला… फरीदाबाद की गांधी कॉलोनी एनआईटी में धीरज (36) के अनुसार, 8 मई को वो अपनी होंडा शाइन बाइक घर के बाहर खड़ी कर चला जाता है। तभी उसके पड़ोसी मोहित (25) का पालतू कुत्ता धीरज की बाइक के सीट कवर को काटकर फाड़ देता है। इसको लेकर रात में धीरज का मोहित की मां के साथ कहासुनी हो जाती है। मां से कहासुनी की बात जानकर मोहित गुस्से में आजाता है और इसका बदला लेने की बात कहता है। इसके बाद 9 मई को रात करीब 2 बजे मोहित घर के बाहर खड़ी धीरज की एक स्कूटी में पेट्रोल डालकर आग लगा देता है। आग लगने के बाद जैसे ही उनको पता चला तो वह घर से बाहर निकले। इसके बाद गली में घरों से बाहर निकले दूसरे लोगों के साथ मिलकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह से जल चुकी थी।
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थाना एनआईटी इंचार्ज महावीर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।