रेलवे स्टेशन पर धराया मोबाइल चोर, लोगों ने की पिटाई

Spread the love

घटना को लेकर लोगों ने बताया होमगार्ड परीक्षा को देने के बाद जब सभी छात्र ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे और इस दौरान भागलपुर दुमका ट्रेन स्टेशन पर आई। इसी दौरान ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में छात्रों के पॉकेट से मोबाइल छीनकर एक चोर भागने लगा। चोर को दौड़कर छात्रों ने पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

घटना की सूचना रेल पुलिस को मिली। वहीं मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने भीड़ से चोर को बचाकर अपने साथ थाने ले गई। हालांकि पुलिस के द्वारा चोर को जब तक बचाया जाता तब तक उसकी जमकर पिटाई हो चुकी थी।