कुरुक्षेत्र NIT में बीटेक स्टूडेंट ने किया सुसाइड:हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला शव, पोस्टमॉर्टम आज; नोटबुक में लिखा मिला खर्च

Spread the love

हरियाणा के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कुरुक्षेत्र में एक स्टूडेंट ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट का शव मंगलवार देर रात हॉस्टल नंबर-8 में उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस को स्टूडेंट के कमरे से मिली नोटबुक के कागज पर कुछ लिखा मिला है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। मृतक की पहचान पवन कुमार (23) के रूप में हुई। पवन कुमार जिला नूंह का रहने वाला था। NIT में पवन हॉस्टल के ब्लॉक-सी, कमरा नंबर 452 में रहता था। यहां से पवन बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 5वें सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस आज बुधवार को पवन के शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी। कमरे में अकेला रहता था पवन पुलिस के मुताबिक, पवन अपने कमरे में अकेला रहता था। वह शाम को अपने कमरे में मौजूद था। देर रात उसके दोस्त उसे कमरे से बुलाने गए, तो पवन फंदे से लटका हुआ मिला। उन्होंने तुरंत हॉस्टल सिक्योरिटी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एक कागज पर कुछ लिखा मिला उधर, पुलिस चौकी थर्ड के इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच करवाई। कमरे से एक नोटबुक पर कुछ लिखा मिला है, इसमें कुछ खर्च की बातें लिखी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नोटबुक की जांच भी करवाई जाएगी। पवन के परिवार को बुला लिया गया है। आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।