फतेहाबाद में बिजलीकर्मी पर युवक ने तानी पिस्तौल:लाइनमैन को जमीन पर गिराया, गाली-गलौच की; मीटर लगाने गए थे

Spread the love

फतेहाबाद जिले के गांव माजरा में बिजली का मीटर लगाने गए बिजलीकर्मी पर एक युवक ने पिस्तौल तान दी। इससे पहले युवक ने लाइनमैन के साथ हाथापाई भी की। मामले की जानकारी बिजली कर्मचारी यूनियन को मिली। इसके बाद यूनियन लाइनमैन को लेकर सदर पुलिस थाना पहुंची और मामले की शिकायत दी। जानकारी के अनुसार, गांव माजरा निवासी एक युवक ने बिजली का बिल नहीं भरा था। इस कारण उसका तीन दिन पहले कनेक्शन काट दिया गया। आज मंगलवार को लाइनमैन बिशन कुमार कनेक्शन जोड़ने के लिए गांव में पहुंचे थे। इस दौरान युवक उनके साथ बदतमीजी करने लगा। पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी आरोप है कि युवक ने पहले गाली गलौज की, इसके बाद पिस्तौल तान कर जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। इसके बाद लाइनमैन ने उच्च अधिकारियों और यूनियन नेताओं को सूचित किया। यूनियन सख्त कार्रवाई की मांग की ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन यूनियन के नेता रामनिवास शर्मा ने बताया कि यह घटना बेहद निंदनीय है। पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंधी एसडीओ की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी जाएगी।