हरियाणा में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट:36.7 डिग्री पहुंचा तापमान; रोहतक रहा सबसे गर्म, बिजली गिरने की चेतावनी

Spread the love

हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार के मुकाबले रविवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य के आसपास है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रोहतक में रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान बढ़ा वहीं, औसत न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस मंडकोला (पलवल) में दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर ईरान और कैस्पियन सागर के आसपास ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना।
पंचकूला में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कैथल, करनाल, पानीपत में गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की हवाओं की संभावना। यहां भी चलेंगी तेज हवाएं महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन क्षेत्रों में बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और रोहतक में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को आंधी और बिजली गिरने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।