हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पंजाब से आए प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग कर दी गई। वो पटियाला से एक कंस्ट्रक्शन साइट पर विसिट करने आए थे, तभी कहासुनी के बाद आरोपी ने उनपर 2 राउंड फायर कर दिया। गोलियां उनके पैरों में लगी, जिससे वो वहीं गिर पड़े। उनके साथ आए दोस्त उन्हें तुरंत पिहोवा के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, फायरिंग का आरोप हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू के बेटे गगनजोत संधू पर लगा है। जानिए क्या है मामला… कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित गुमथला गढू गांव में एक प्लॉट पर कंट्रक्शन को लेकर रविवार शाम विवाद हो गया। पटियाला से आए प्रॉपर्टी डीलर पर फायर कर दिया गया। उनके पैरों में 2 गोलियां लगीं।
घायल की पहचान संदीप सिंह उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। NGO की जमीन को लेकर विवाद घायल संदीप ने बताया कि उनका उदय वेलफेयर सोसायटी के नाम से NGO है। ये NGO समाज कल्याण का काम करता है और वो कैशियर हैं। NGO के लिए उन्होंने गुमथला गढू में हाईवे पर करीब 1 एकड़ जमीन खरीदी थी। उसी जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था। खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
कुरुक्षेत्र में पंजाब के प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग:NGO की जमीन को लेकर कहासुनी हुई, पैर में 2 गोलियां मारी; पूर्व कृषि मंत्री के बेटे पर आरोप
