कुरुक्षेत्र में एक्सीडेंट में दो दोस्तों की मौत:दो बाइकों में हुई आमने-सामने की भिड़ंत, चाचा-भतीजा घायल, गांव लौट रहे थे

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में भट्ट माजरा गांव के पास दो बाइकाें की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस एक्सीडेंट में एक ही गांव दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मरने वालों की पहचान शाहपुर गांव के चौकीदार शिव कुमार (40) और उसी के गांव के पप्पल (50) के रुप में हुई है। दोनों किसी काम से शहर गए थे। शिव कुमार अपने पीछे पत्नी, दो बेटी संजना 12, माफी (10) और बेटा हरमन (8) को छोड़ गया। शिव कुमार अपने घर में इकलौता कमाने वाला था। उधर, पप्पल मेहनत-मजदूरी का काम करता था। घर लौटते वक्त एक्सीडेंट हुआ शिव कुमार के भाई मनी राम ने बताया कि उसका भाई शिव कुमार अपने दोस्त पप्पल के साथ बाइक पर रात को भट्टमाजरा गांव के पास जुरासी लिंक रोड से होते हुए अपने गांव लौट रहा था। दूसरी तरफ से हरीगढ़-भोरख गांव के पास डेरे में रहने वाला साबु (22) अपने भतीजे के साथ अपनी बाइक काम निपटाकर घर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। गंभीर रूप से हुए जख्मी एक्सीडेंट में बच्चे समेत चारों लोग जख्मी हो गए। सूचना पाकर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने बिना एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना अपनी ERV गाड़ी में उनको तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। साथ ही पप्पल और साबु को रेफर कर दिया, जबकि बच्चे मामूली चोटें आईं। पप्पल ने PGI में तोड़ा दम पप्पल का परिवार उसे PGI चंडीगढ़ ले गया, जहां इलाज के दौरान पप्पल ने देर रात दम तोड़ दिया। वहीं साबु का इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिवार के बयान दर्ज कर रही है।