प्रयागराज : अफीम की अवैध खेती मामले में एक गिरफ्तार, 1.5 करोड़ का फल बरामद

प्रयागराज : अफीम की अवैध खेती मामले में एक गिरफ्तार, 1.5 करोड़ का फल बरामद

प्रयागराज, 18 मार्च (हि.स.)। हण्डिया थाने की पुलिस टीम ने अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से लगभग डेढ़ करोड़ के पोस्ता का फल बरामद किया है। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने मीडिया काे दी।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर ने बताया कि हण्डिया के डोकरी उपरहार गांव निवासी हौसला प्रसाद पटेल पुत्र स्व0 रामअभिसाल पटेल को डोकरी कछार से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से अवैध अफीम पोस्ता के पौधे व फल ढोड़ (कुल 186 किलो 470 ग्राम) बरामद किया है। जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपए है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ढोकरी कछार में हौसला प्रसाद पटेल निवासी ग्राम ढोकरी उपरहार थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज व नीरज पटेल पुत्र हौसला प्रसाद पटेल निवासी ग्राम ढोकरी उपरहार थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा कृषि भूमि पर अन्य फसलों के साथ अफीम पोस्ता की खेती करने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हण्डिया ने तत्परता से मौके पर पहुंच कर सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया, तहसीलदार फूलपुर व राजस्व टीम को सूचना दी गयी। सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया, तहसीलदार फूलपुर व राजस्व टीम द्वारा थाना हण्डिया पुलिस टीम के साथ संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये अवैध अफीम ढोड़ की खेती में पानी लगा रहे एवं रखवाली कर रहे अभियुक्त नीरज पटेल पुत्र हौसला प्रसाद पटेल निवासी ग्राम ढोकरी उपरहार थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को मौके से खड़ी फसल के 1736 पौधे व 2193 फल (अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड़) के साथ गिरफ्तार किया गया।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *