शोध का कमाल! जिस पौधे ने पहाड़ों में उजाड़ी खेती, अब वही कालाबांसा बढ़ाएगा किसानों की पैदावार

Spread the love

Agriculture News: पहाड़ों की हरियाली और खेती के लिए दुश्मन माना जाने वाला कालाबांसा अब किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है. कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के वनस्पति विज्ञान विभाग के शोधार्थियों ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है, जिससे इस खतरनाक खरपतवार को बायोचार में बदला जा सकता है. प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह बर्गली और उनकी टीम का यह शोध न केवल जंगलों से इस आक्रामक प्रजाति को कम करने में मदद करेगा, बल्कि किसानों को बहुत ही कम लागत में एक शक्तिशाली जैविक उर्वरक भी उपलब्ध कराएगा.