हरियाणा के अंबाला के गांव हिम्मतपुरा के 23 साल के अमन का शव नाले से मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अमन को पुलिस ने हिरासत में लिया था। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। बता दें कि मंगलवार को अंबाला कैंट के पड़ाव थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने सीआईए-1 में वीडियो कॉल कर मोहनलाल को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी। हालांकि, हत्या के मामले में अभी किसी को नामजद नहीं किया है। डीएसपी रमेश कुमार ने हत्या का केस दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए। शराब पीने के आरोप में पकड़ा था अमन व उसके साथी अशोक कुमार उर्फ निक्कू को पुलिस ने 21 मार्च को आधी रात के बाद सार्वजनिक रूप से शराब पीने के आरोप में पकड़ा था। अशोक को पुलिस मेडिकल कराने के बहाने से लेकर गई और बिना मेडिकल कराए ही अस्पताल के पास जाकर छोड़ दिया था। वहीं दूसरे युवक अमन का शव 23 मार्च की शाम करीब साढ़े 7 बजे गांधी मार्केट के साथ लगते नाले से मिला था।
अंबाला में हिरासत के बाद युवक की मौत पर बवाल:नाले में मिला शव, शराब पीने के आरोप में पकड़ा था; SI दबोचा
