60 साल के मौलाना ने बच्ची से गंदी हरकत की:कानपुर में लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, सड़क पर गिराकर जमकर पीटा

Spread the love

कानपुर में 60 साल के मौलाना ने 8 साल की बच्ची से रेप की कोशिश की। बच्ची चिल्लाते हुए मौलाना के चंगुल से भागी तो लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। आरोपी भी मौके से भागा। उसे लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए। लात-घूंसों और थप्पड़ों से उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान आरोपी गिड़गिड़ाने लगा। लोगों के सामने हाथ-पैर जोड़ने लगा। बच्ची के परिजन जब मौके पर पहुंची तो वह उनसे लिपटकर रोने लगी। लोग मौलाना की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर ले गई। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। चॉकलेट देने के बहाने घर बुलाया
पीड़ित के पिता ने बताया- रविवार की शाम हम लोग घर में थे। हमारी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद इस्माइल (60 साल) ने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश की। बच्ची ने बताया, इस्माइल ने चॉकलेट देने की बात कहकर मुझे अपने घर में ले गया। मेरे साथ गंदी हरकत करने लगा। उसने मुझे जबरदस्ती पकड़ लिया। मेरे कपड़े उतारने लगा। मैं डर गई थी। उन्हें धक्का देते हुए घर से बाहर भागी। बाहर निकलते ही शोर मचा दिया। घर पर जाकर पापा और मम्मी को जानकारी दी। तभी सभी लोग दौड़कर आए। आरोपी को गली में पकड़कर खींच लिया। घटना की सूचना डायल 112 पहुंची और लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी को पकड़कर ले गई। आरोपी मूलरूप से कानपुर देहात के रूरा का रहने वाला है। उसके परिवार में पत्नी और बेटा हैं। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बैरी अकबरपुर के घर में वह अकेले रहता है। मामले में ट्रेनी IPS कल्याणपुर थाना प्रभारी सुमेध जाधव ने कहा- पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पास्को सहित अन्य गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। सीसीटीवी में घटना कैद मिली है। आरोपी मो. इस्माइल को सोमवार को जेल भेज दिया गया। बच्चों को गुड और बैड टच समझाएं… —————————–
ये खबर भी पढ़ें
70 साल के मौलाना ने मदरसे में कुकर्म किया:मुजफ्फरनगर एसपी बोले- VIDEO में बच्चे से गंदी हरकत करता दिखा; आरोपी गिरफ्तार यूपी के मुजफ्फरनगर में 70 साल के मौलाना ने मदरसे में 11 साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया। किसी ने मदरसे के अंदर मौलाना की करतूत का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो बच्चे के परिवार तक पहुंचा तो वो सन्न रह गए। किशोर से पूछताछ की तो उसने अपनी आपबीती सुनाई। पढ़िए पूरी खबर