आसाध्य रोगों से मुक्ति, बुरी शक्तियां रहेंगी दूर…नवरात्रि में करें इस शक्तिशाली स्तोत्र का पाठ, हरिद्वार के पंडित से जानें

Spread the love

Chaitra Navratri 2026 : नवरात्रि शुरू हो चुकी है. इस दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करने का विधान है. ऐसा करने से अमोघ फल की प्राप्ति होती है. दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू करने के लिए सबसे पहले देवी कवच स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. इससे देवी दुर्गा की आराधना में कोई बाधा नहीं आती है. लोकल 18 ने इस बारे में हरिद्वार के पंडित श्रीधर शास्त्री से बात की. वे बताते हैं कि देवी कवच का पाठ पवित्र मन से करने पर शरीर के चारों ओर एक अदृश्य शक्ति कवच बन जाता है.