Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि का पर्व शुरू हो चुका है. इस बार मां दुर्गा के वाहन को लेकर खास चर्चा है. धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन पालकी पर हो रहा है, जबकि उनका प्रस्थान हाथी पर होगा. लोकल 18 से ऋषिकेश ज्योतिषी अखिलेश पांडेय कहते हैं कि हिंदू धर्म में मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान के वाहनों को बेहद महत्त्वपूर्ण माना जाता है. हर वाहन समाज, प्रकृति और देश-दुनिया की स्थिति को संकेत देता है. जब मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आती हैं तो इसे सामान्य रूप से शुभ नहीं माना जाता.
Chaitra Navratri : उथल-पुथल, परेशानियां…पालकी में मां दुर्गा का आना खतरनाक, लेकिन हाथी पर जाना शुभ, जानें संकेत
