रोहतक रेलवे पुलिस में कृष्ण हत्याकांड का मुख्य आरोपी:जमीनी रंजिश में मर्डर, परिजनों ने पुलिस को चेतावनी देकर किया अंतिम संस्कार

Spread the love

रोहतक जिले के गांव चिड़ी के व्यक्ति की गांव बहुअकबरपुर के युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर हत्या कर दी। मारपीट से पहले आरोपियों ने फायरिंग भी की थी। मामले में अभी तक एक भी आरोपी पकड़ा नहीं गया है। ऐसे में परिजनों ने पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए शव का अंतिम संस्कार किया। वहीं, पुलिस की 3 टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मृतक की पहचान गांव चिड़ी के करीब 48 वर्षीय कृष्ण के रूप में हुई। कृष्ण 12 मार्च को अपने खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गांव बहुअकबरपुर के 4 आरोपी गाड़ी में आए और कृष्ण के ऊपर सीधे फायर कर दिया। फायरिंग में कृष्ण बच गया, तो आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। अल्टीमेटम देते हुए किया संस्कार आरोपियों ने कृष्ण को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। कृष्ण को घायल अवस्था में परिजन पहले सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से कृष्ण को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान कृष्ण ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने पहले शव लेने से इनकार किया, बाद में अल्टीमेटम देते हुए पोस्टमॉर्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार किया गया। रेलवे पुलिस में कर्मचारी बताया आरोपी मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव बहुअकबरपुर के आरोपी मंजीत रेलवे पुलिस में कार्यरत है, उसके दो छोटे बच्चे भी है, लेकिन वारदात के बाद से मंजीत घर से गायब है। वहीं, अन्य तीन आरोपी उसके दोस्त बताए जा रहे हैं। कुख्यात बदमाश संजीत उर्फ बिद्रो के भाई मंजीत को तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इन लोगों पर हत्या करने का आरोप पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक कृष्ण के परिजनों ने 4 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इनमें गांव बहुअकबरपुर के मंजीत पुत्र जयपाल, मोहित, अन्नू व चंदू शामिल है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस की तरफ से अभी तक किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं किया गया। डेढ एकड़ जमीन को लेकर की हत्या कृष्ण कुमार ने गांव बहुअकबरपुर में रामचंद्र से डेढ एकड़ जमीन खरीदी थी। उस जमीन को आरोपी लेना चाहते थे और कई बार जमीन को छोड़ने के लिए धमकी दे चुके थे। इसी जमीनी विवाद के चलते आरोपियों ने कृष्ण पर पहले फायरिंग की, फिर मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 3 टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी लाखनमाजरा थाना के जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि गांव चिड़ी के व्यक्ति की मौत मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर रखा है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस की 3 टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।