Phooldei Parva: उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई! जब बच्चों के गीतों से महकती है घर की दहलीज, जानें इस पर्व का महत्व

Spread the love

Phooldei Lok Parva Uttarakhand: उत्तराखंड की संस्कृति में लोकपर्वों का एक खास स्थान है, जो हमें प्रकृति और आपसी रिश्तों की अहमियत समझाते हैं. इन्हीं में से एक है ‘फूलदेई’, जिसे चैत्र महीने की पहली तारीख को बड़े उत्साह से मनाया जाता है. यह मुख्य रूप से बच्चों का त्योहार है, जहां नन्हे-मुन्ने बच्चे घर-घर जाकर खुशियों के फूल बरसाते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.